विकासनगर, सितम्बर 2 -- Vikasnagar News: माया देवी विवि के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म ने प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) पर बुधवार को कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में होटल प्रबंधन के विद्यार्थियों को आधुनिक होटल संचालन में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों और उनकी व्यावहारिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन प्रो. सृष्टि दत्ता, विवि की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. तृप्ति जुयाल सेमवाल और वाइस चांसलर प्रो. आशीष सेमवाल ने किया। रिसोर्स पर्सन ने विद्यार्थियों को प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने होटल के फ्रंट ऑफिस में पीएमएस की भूमिका, बुकिंग, चेक-इन और चेक-आउट, अतिथि रिकॉर्ड प्रबंधन तथा होटल के दैनिक संचालन में इसके उपयोग को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। यह...