विकासनगर, अगस्त 25 -- Vikasnagar News: विकासनगर के एक वेडिंग प्वाइंट में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा विकासनगर की ओर से रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट सहित हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान को रक्षा बांधकर उनके प्रति स्नेह और विश्वास दिया। विधायक ने भी सभी बहनों को विश्वास और बचन दिया कि वह बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संस्कार का हिस्सा है। क्षेत्र की बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए वह हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना ...