विकासनगर, नवम्बर 7 -- Vikasnagar News: बाबर क्षेत्र के कई खतों में चार दिन तक मनेगा पर्व, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु जलती मशालों के साथ शुरू हुई आगिली ओलीयाच की परंपरा, लोकगीतों और नृत्य से गूंजेंगे गांव त्यूणी, संवाददाता। जौनसार-बावर और बाबर क्षेत्र में शनिवार से नई दिवाली का उल्लास शुरू हो गया। महासू देवता मंदिर हनोल सहित विभिन्न महासू और ग्राम देवताओं के मंदिरों में आगिली ओलीयाच की परंपरा के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के कई खतों में चार दिनों तक पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों और नृत्य के साथ दिवाली मनाई जाएगी।

नई दिवाली का शुभारंभ बाबर क्षेत्र के खत देवघार के शेडकुडिया देवता मंदिर रायगी, अणू, फेडिज, मुन्धौल और रडू में पर्व की शुरुआत हुई। इसके अलावा खत बाबर के महासू देवता मंदिर हनोल, बाशिक महासू देवता मंदिर मेनदरथ, बागी, खत लखो...