विकासनगर, जुलाई 29 -- Vikasnagar News: उप जिला चिकित्सालय से सर्जन का तबादला किए जाने का खामियाजा अब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में बीते दस दिन से ऑपरेशन ठप पड़े हुए हैं, ऐसे में गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों पर आफत आ रही है। बुधवार को एक मरीज के पेट में अपेंडिक्स फटने पर परिजन उसे उप जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने लाए, लेकिन यहां सर्जन नहीं मिलने से उन्हें मरीज को आनन फानन में देहरादून के अस्पताल ले जाना पड़ा। बुधवार सुबह 11 बजे टिहरी जनपद के नैनबाग से प्रमोद रांगड़ नाम के एक व्यक्ति को उसके परिजन उप जिला अस्पताल विकासनगर में लेकर आए। परिजनो ने बताया कि सुबह आठ बजे से उसके पेट में दर्द हो रहा था, अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि पेट में अपेंडिक्स फट गया है। उनके गांव से सबसे बड़ा नजदीकी अस्पताल विकासनगर में ही पड़ता है। मरीज की...