Vikasnagar News: मकान ढहने से बेघर हुए अनाथ बच्चों को दिया आर्थिक सहायता
विकासनगर, अगस्त 6 -- Vikasnagar News: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भीमावाला गांव में एक कच्चा मकान बुधवार को ढह गया। जिससे उसमे रहने वाले तीन भाई बेघर हो गया। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने परिवार की समस्याएं सुनीं और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। संजय किशोर ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों तक पीड़ित परिवार की समस्याएं पहुंचाकर आवश्यक सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.