Vikasnagar News: भुड़ तौली में खेल मैदान के लिए भूमि का सीमांकन शुरू
विकासनगर, सितम्बर 25 -- Vikasnagar News: ग्राम पंचायत भुड़ तौली में युवाओं की लंबे समय से चली आ रही खेल मैदान की मांग को लेकर भूमि सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को वन विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित खेल मैदान की भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान के निर्देश पर राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को अभिलेखों एवं नक्शों का सही मिलान करते हुए ग्राम समाज की भूमि की नियमानुसार निशानदेही सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग से आगामी सप्ताह विभागीय सर्वेयर को राजस्व विभाग की टीम के साथ समन्वय कर रिजर्व फॉरेस्ट की सीमा का चिह्नीकरण करने का अनुरोध किया गया। इसके बाद दोनों विभागों की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.