Vikasnagar News: भारी-भरकम बिजली बिलों पर भड़के ग्रामीण, जेई का घेराव कर ज्ञापन सौंपा
विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर में भारी-भरकम बिजली बिलों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। बिलों में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को सहिया में जुटे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई। लिखित सूचना देने के बावजूद विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा तो ग्रामीण सहिया विद्युत सब स्टेशन पहुंच गए। यहां उन्होंने अवर अभियंता का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और बिलों में तत्काल सुधार की मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर बिल ठीक नहीं किए गए तो सब स्टेशन पर तालाबंदी कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिलने से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बिलों में सुधार की मांग को लेकर विभाग के सामने समस्या रखने के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.