Vikasnagar News: भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार
विकासनगर, अगस्त 28 -- Vikasnagar News: उत्सवी माहौल और खुशनुमा मौसम में सावन की पूर्णिमा को भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पछुवादून में परंपरानुसार मनाया गया। बहनों द्वारा शुभ मुहूर्त में दिनभर भाइयों की कलाई पर राखी के रूप में प्यार बांधने का सिलसिला चलता रहा। रक्षासूत्र बांधकर बहनों ने भाई का मुंह मीठा कराया और रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार भेंट किए। बाजारों में जगह-जगह सजी राखी, घेवर-फेनी, मिठाई, पूजन आदि सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ रही। उधर, कई स्थानों पर श्रावणी उपाकर्म का आयोजन भी किया गया। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में बहनें पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही भाइयों द्वारा अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेकर उपहार भेंट किया। प यह भी पढ़ें- बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.