Vikasnagar News: भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विकासनगर, जुलाई 7 -- Vikasnagar News: जमनपुर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रातःकाल शिव मंदिर, सेलाकुई से ओंकारेश्वर मंदिर, जमनपुर तक निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस की कथा में कथा वाचक आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने कहा कि जो श्रद्धालु सच्चे मन और श्रद्धा के साथ सातों दिन श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते हैं, उनका कल्याण निश्चित है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान नारायण के नाम का स्मरण ही मनुष्य के उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। जब-जब संसार में अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.