Vikasnagar News: भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
विकासनगर, जुलाई 16 -- Vikasnagar News: नगर में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्राचीन शिव मंदिर, लक्ष्मणपुर से दोपहर दो बजे शुरू हुई रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर में जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रथ यात्रा का शुभारंभ महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुआ। सुसज्जित रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाएं विराजमान कर यात्रा शुरू की गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा मंदिर परिसर से डाकपत्थर रोड, मुख्य बाजार, पहाड़ी गली और सिनेमा गली से होते हुए पुनः प्राचीन शिव मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.