विकासनगर, अक्टूबर 12 -- Vikasnagar News: चकराता,संवाददाता। तहसील चकराता की ग्राम पंचायत बेगी में सोमवार दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों सर्दियों के लिए पशुओं का चारा एकत्रित कर रहे थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली के तारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बेगी निवासी नैन सिंह शर्मा अपनी बहू पूर्णिमा देवी के साथ गांव के समीप गौशाला के पास सूखा घास एकत्रित कर रहे थे। सर्दियों में पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए वे घास को छानी के पास पेड़ पर टांग रहे थे। इसी दौरान पेड़ के संपर्क में आए बिजली के तार से पेड़ में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से नैन सिंह शर...