विकासनगर, अक्टूबर 17 -- Vikasnagar News: आरोपी। बीमा पॉलिसी खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी प्रीमियम रसीद और पॉलिसी बांड देने के मामले में विकासनगर कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आमिर हसन निवासी सहस्रधारा रोड, देहरादून का रहने वाला है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि विकासनगर निवासी प्रियंक गुप्ता ने 15 मई 2025 को आमिर हसन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसने पीएनबी मेटलाइफ और टाटा एआईए की बीमा पॉलिसी खुलवाने के नाम पर प्रीमियम की रकम ली, लेकिन इसके बदले फर्जी प्रीमियम रसीद और पॉलिसी बांड तैयार कर दिए। शिकायतकर्ता ने रकम हड़पने के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपों से संबंध...