Vikasnagar News: बिना सड़क गहरी किए बिछाई जा रही टाइलें, जलभराव का खतरा
विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: शिवपुरी कॉलोनी के वार्ड नंबर-14 स्थित खेड़ा मंदिर के समीप एमडीडीए की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि सड़क को पर्याप्त रूप से गहरा किए बिना ही टाइलें बिछाई जा रही हैं। इससे सड़क ऊंची हो जाने के कारण बारिश का पानी घरों में घुसने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की टाइलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों का भी कोई उचित इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश होने पर पानी सड़क पर ही जमा होने की आशंका है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और अब तक एमडीडीए का कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.