Vikasnagar News: बिना ओटीपी साझा किए साइबर ठगों ने बैंक खाते से उडाए 1.34 लाख रुपये
विकासनगर, जुलाई 29 -- Vikasnagar News: विकासनगर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर करीब 1.34 लाख निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक बिना ओटीपी साझे किए ही उसके खाते से रकम निकाली गई। राजकुमार राणा पुत्र स्व. चमन लाल राणा, निवासी वार्ड नंबर-आठ, कॉलेज रोड, विकासनगर ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा, विकासनगर शाखा में खाता है। उन्होंने बताया कि उन्हें उस समय धोखाधड़ी की जानकारी हुई जब गैस भुगतान के दौरान खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं मिला। इसके बाद बैंक पहुंचकर जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते से 24 और 25 जुलाई 2026 को धोखाधड़ी के माध्यम से कुल 1,34,894 की रकम निकाल ली गई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.