Vikasnagar News: बिजली-पानी के बढ़े दाम और सीवर योजना के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन
विकासनगर, नवम्बर 10 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। बिजली-पानी की बढ़ी दरों और विकासनगर की सीवर योजना के निजीकरण को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर बिजली और पानी की दरें बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है, वहीं, दूसरी ओर शहर की सीवर योजना को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सीवर योजना के निजीकरण के औचित्य और इससे शहरवासियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर सवाल उठाए। इन मुद्दों पर कांग्रेस 15 नवंबर को बाबूगढ़ चुंगी स्थित हाईवे ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन करेगी। आंदोलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकासनगर और हरबर्टपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नवप्रभात ने कहा कि बिजली और पानी आम आदमी की बुनियादी जरूरतें हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.