विकासनगर, नवम्बर 15 -- Vikasnagar News: बिजली की बढ़ती दरों, स्मार्ट मीटर, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बढ़ते बिल और विकासनगर में पेयजल व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को हाईवे ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर बुनियादी सुविधाओं को निजी कंपनियों के हवाले कर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि विकासनगर की बुनियादी सुविधाओं को निजी कंपनियों के हवाले करने और जनता पर आर्थिक बोझ डालने की कोशिशों का कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि विकासनगर में पेयजल और सीवर लाइन जैसी बुनियादी सुविधाएं उनके पिता ब्रह्मदत्त ने गुलाब सिंह के सहयोग से उपलब्ध कराई थीं। यह भी पढ़ें- Almora News: हस्ताक्षर अभियान चलाकर भाजपा पर बरसे विधायक आज क्षेत्र की...