Vikasnagar News: बिजली चोरी में सात उपभोक्ताओं पर मुकदमा
विकासनगर, सितम्बर 10 -- Vikasnagar News: ऊर्जा निगम चकराता डिविजन की टीम ने बुधवार को लागापोखरी, टुंगरा और रिखाड़ गांवों में छापेमारी की। इस दौरान सात उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। विभाग की ओर से सभी के खिलाफ चकराता थाने में तहरीर दी गई है। एसडीओ चकराता अश्वनी कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से अधिक लाइन हानि की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर उनके नेतृत्व में विभागीय टीम ने शाम को तीनों गांवों में एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान कई घरों में सीधे लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाया गया, जबकि कुछ स्थानों पर मीटर को बाईपास कर विद्युत उपकरण चलाए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में बिजली चोरी में सात पकड़े, मुकदमा दर्ज जांच में लागापोखरी में एक, टुंगरा में तीन और रिखाड़ में तीन उपभोक्ता बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.