विकासनगर, अक्टूबर 15 -- Vikasnagar News: साहिया में बढ़े बिजली के बिलों से परेशान उपभोक्ता अब समस्या के समाधान के लिए एकजुट होने लगे हैं। इस संबंध में 17 अक्तूबर को साहिया स्थित मंदिर प्रांगण में आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक में बिजली के बिलों में हुई बढ़ोतरी पर चर्चा कर समाधान की मांग उठाई जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक बिजली के बिल आने से आम उपभोक्ता परेशान हैं। भारी-भरकम बिल जमा करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। समस्या का आकलन करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक आयोजित की जा रही है। ग्रामीणों से अपने बिजली के बिल साथ लेकर आने की अपील की गई है। ताकि बिलों की जांच कर समस्या को समझा जा सके। बिजली बिलों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, उद्योग व्यापार मंडल और सामाजिक कार्यकर्...