विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: ग्राम पंचायत बालूवाला में पिछले दो दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आने के कारण लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: क्षतिग्रस्त पेयजल की मुख्य पाइप लाइन से हो रही पानी की बर्बादीग्रामीणों की स्वास्थ्य चिंता ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुदेश चंदेल समेत बसंत सिंह, देवेंद्र चौहान, संजय कुमार, रविंद्र ठाकुर, बृजराज ठाकुर, जनक लखरवाल, कुलदीप कुमार, राजीव गुलेरिया और राजेश लखरवाल ने बताया कि लगातार गंदे पानी की आपूर्ति से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोग...