विकासनगर, अक्टूबर 22 -- Vikasnagar News: ग्राम पंचायत बालूवाला में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना है। इस दौरान उप प्रधान सुदेश चंदेल ने ग्रामीणों से कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों के सहयोग से ही बालूवाला को स्वच्छ और आदर्श पंचायत बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता की आदत अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बृजराज बंटी, रविंद्र ठाकुर, राजेंद्र चंदेल, रघुवीर चंदेल और राजीव गुलेरिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...