विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: पछुवादून से लेकर चकराता तक गुरुवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। सुबह से देर शाम तक बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, करवाचौथ की खरीदारी और पूजा के लिए घरों से निकली महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रहने से दुकानदार भी निराश नजर आए। विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार तड़के शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। आसमान में बादल छाए रहने और लगातार बारिश के चलते दिनभर ठंडक बनी रही। अब तक सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। करवाचौथ की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाली महिलाओं को भी बारिश के कारण परेशानी हुई। बाजारों में भीड़ कम रहने से दु...