विकासनगर, अक्टूबर 15 -- Vikasnagar News: पछुवादून में धान की फसल कटाई के लिए तैयार है। कटाई के ऐन वक्त पर हो रही बारिश से किसान परेशान है। गुरुवार को सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के कारण धान की फसल एक बार फिर से खेतों में बिछ गई है। ऐसे में किसानों को दानों के सड़ने का डर सता रहा है। ऐसे में उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की संभावना बन गई। कटाई से ठीक पहले हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक माह में कटाई के ऐन वक्त तीन बार बारिश हो चुकी है। जिससे धान की फसल खेतों में बिछ गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में कटी धान की फसल भीगी कुछ दिन धूप के बाद जैसे ही धान फिर से खड़ा हुआ गुरुवार को फिर बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचा दिया ह। जमीन से सटी बालियां लंबे समय तक गीली रहने पर दा...