Vikasnagar News: बायला-पिंगवा मोटर मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल
विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: जिला पंचायत क्षेत्र बायला के सदस्य प्रवीन रावत प्रिंस ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता, कालसी को पत्र भेजकर पिंगवा-बायला मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत, निर्माण गुणवत्ता की तकनीकी जांच और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रवीन रावत ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सतह और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं समेत सभी ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सड़क मानकों के अनुरूप बनी थी तो इतनी कम अवधि में इसकी हालत कैसे खराब हो गई। उन्होंने सड़क निर्माण और रखरखाव पर खर्च हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.