विकासनगर, सितम्बर 26 -- Vikasnagar News: सीमावर्ती गांव बानपुर के ग्रामीणों के लिए करीब सात किलोमीटर की सड़क सुविधा अब रोज की परेशानी बन गई है। सड़क की पेंटिंग जगह-जगह उखड़ चुकी है और बदहाल हिस्सों से गुजरना दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। पंद्राणू से बानपुर तक करीब सात किलोमीटर सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई कालसी डिविजन ने वर्ष 2016-18 में कराया था। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद नियमित रखरखाव और मरम्मत नहीं होने से सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती गई। सड़क खराब होने का सीधा असर रोजाना आवागमन पर पड़ रहा है। ग्राम प्रधान छाया ने बताया कि सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए लोनिवि को कई बार पत्र भेजे गए हैं। पूर्व प्रधान भार...