Vikasnagar News: बाइकों सवारों ने युवक-युवती से की मारपीट
विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सेलाकुई से सहसपुर में खरीदारी के लिए जा रहे एक युवती और उसके दोस्त का कुछ युवकों ने पीछा कर रास्ते में मोटरसाइकिल रोककर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को लगातार पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज नौटियाल ने बताया कि नाजिश पुत्री पप्पू निवाासी सेलाकुई ने तहरीर दी है। बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह अपने साथी विशाल के साथ मोटरसाइकिल से सेलाकुई से सामान खरीदने सहसपुर की ओर जा रही थी। रामपुर के पास पीछे से कुछ युवक उनका पीछा करने लगे। कुछ दूर आगे जाकर युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने गालियां भी दीं। पीड़िता के मुताबिक मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.