विकासनगर, अक्टूबर 4 -- Vikasnagar News: किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने रविवार को बरोटीवाला क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर किरायेदारों और अन्य बाहरी व्यक्तियों की जानकारी जुटाई। अभियान के दौरान करीब 200 लोगों का सत्यापन किया गया। वहीं, किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 11 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि, 11 मकान मालिकों के चालान कर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना न्यायालय के लिए अध्यारोपित किया गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले छह अन्य लोगों के पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए। इनसे तीन हजार रुपये का नकद जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बरोटीवाला में 200 किरायेदारों-बाहरी लोगों का सत्यापन पुलिस ने मकान मालिकों को स्पष्ट न...