विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में धूम्रपान निषेध एवं नशा उन्मूलन अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून और एम्स ऋषिकेश की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की प्रभारी अधिकारी रेखा उनियाल, रजनी राणा और एम्स ऋषिकेश की अंजली दयाल ने छात्र-छात्राओं को धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाने की अपील की। टीम ने शिक्षण संस्थानों के 200 मीटर के दायरे में पान, गुटखा, खैनी, बीड़ी, ...