विकासनगर, जुलाई 2 -- Vikasnagar News: नगर पालिका परिषद विकासनगर के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट का स्थानांतरण हो गया है। गुरुवार को अध्यक्ष,सभासदों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनि विदाई दी। उधर, परिषद में मनोज बिष्ट ने नए अधिशासी अधिकारी के रुप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बद्री प्रसाद भट्ट ने दो अगस्त 2022 में नगर पालिका परिषद विकासनगर में अधिशाासी अधिकारी की कमान संभाली थी। अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होंने नगर पालिका के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके कुशल नेतृत्व में स्वच्छता रैंकिंग में परिषद ने विशेष उपलब्धि हासिल की। शहर को डस्टबिन फ्री बनाने के साथ शौचमुक्त शहर के लिए भी नगर पालिका परिषद विकासनगर को पुरुस्कार मिल चुके हैं। इसी साल जल संरक्षण के लिए परिषद को प्रतिष्ठ स्कॉच अवॉर्ड भी मिल चुका है। ईओ बद्री प्रसाद भट्ट ने...