विकासनगर, अगस्त 11 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर क्षेत्र के ग्राम मटियावा, दोहा और झुसोऊ में पिछले करीब पांच वर्षों से जंगली सूअरों का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। जंगली सूअरों के झुंड रात के समय खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत से तैयार मक्का, राजमा, टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और खेती के प्रति उनका उत्साह भी कम हो रहा है।

किसानों की कठिनाइयाँ ग्रामीण संजीव चौहान, दिनेश चौहान, धीरेन्द्र सिंह, रमेश चौहान, मोहर सिंह, जसवीर सिंह और महावीर सिंह ने बताया कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करते हैं, लेकिन जैसे ही फसल पकने लगती है, जंगली सूअरों के झुंड रात में खेतों में पहुंचकर फसलों को तहस-नहस कर देते हैं। फसलों को बचाने के लिए किसानों को रातभर खेतों...