विकासनगर, जुलाई 19 -- Vikasnagar News: शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में किए गए शिक्षक समायोजन के बावजूद देहरादून जनपद के सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी तरह दूर नहीं हो सकी है। जिले में अब भी करीब 300 शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जिससे कई विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 120 पद खाली हैं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 76 पद रिक्त हैं। इसके अलावा प्रधानाध्यापकों के कुछ पद भी खाली होने के कारण कुल रिक्तियों की संख्या लगभग 300 के आसपास बनी हुई है। शिक्षकों की कमी का सबसे अधिक असर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों पर पड़ रहा है। कई स्कूल ऐसे हैं जहां एक या दो शिक्षक ही पूरे विद्यालय की व्यवस्थ...