विकासनगर, नवम्बर 10 -- Vikasnagar News: विकासनगर। कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव रिंकू कनौजिया ने मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रामशरण नौटियाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शॉल और पुष्प भेंटकर उनका सम्मान किया। दोनों के बीच क्षेत्र में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान सूरत सिंह, पंकज कुमार, नीरज राठौर, राहुल गोयल और सुनील जुयाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...