विकासनगर, सितम्बर 3 -- Vikasnagar News: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ गुरुवार को सहसपुर स्थित द्रोण स्कूल में रोटरी क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया गया। इस जागरूकता अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने लोगों को हरित उत्तराखंड, स्वच्छ उत्तराखंड का संदेश दिया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की जिम्मेदारी है। बढ़ता प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से एक पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाएं का संदेश देते हुए समाज को हरियाली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। मौके पर स्कूल के...