विकासनगर, अगस्त 27 -- Vikasnagar News: पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों और आम लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ पछवादून और उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर भूमि धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पछवादून क्षेत्र में भूमाफिया कथित तौर पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और आम लोगों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने और एक ही जमीन की दो या तीन बार रजिस्ट्री कराने के मामले भी सामने आ रहे हैं। पीड़ितों को न्याय के लिए राजस्व विभाग और पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बाद उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है।

भूमि धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा ज्ञापन मे...