Vikasnagar News: पुनाह पोखरी में किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया
विकासनगर, अक्टूबर 22 -- Vikasnagar News: कैट प्लान योजना के अंतर्गत ग्राम पुनाह पोखरी में कृषकों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षक नवनीत कुमार ने 25 कृषकों को मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षण में उद्यान विभाग और वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को मशरूम उत्पादन की विधि, आवश्यक तकनीक और इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अमर शहीद केसरी चंद राजकीय उद्यान नगऊ, चकराता के प्रभारी एमए खान, वन सहायक बृजमोहन, ग्राम प्रधान पुनाह पोखरी राजो देवी सहित आनंद सिंह, दीवान सिंह, अजवीर सिंह, अतर सिंह, पूनम तोमर, विकास, अभिमन्यु चौहान, सुमित्रा देवी, चंपा देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.