विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: चकराता विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) क्वांसी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने डॉ. अशोक कुमार के अनुबंध का समय पर नवीनीकरण करने और कम से कम दो नियमित चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई है। मोर्चा के चकराता ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल रावत ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), देहरादून को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया कि पीएचसी क्वांसी आसपास के कई गांवों के हजारों ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और बड़े अस्पतालों की दूरी अधिक होने के कारण स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों औ...