विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: सहिया, संवाददाता। सरकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को न्याय पंचायत उदपाल्टा के ग्राम पानुवां में सरकार जनता के द्वार चौपाल आयोजित की गई। 13 विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कृषि विभाग ने मौके पर ही 28 किसानों की फार्मर आईडी बनाकर उन्हें सुविधा दी। नोडल अधिकारी रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई चौपाल में ग्रामीणों ने पांच प्रमुख शिकायतें दर्ज कराईं। जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पेयजल लाइन में घटिया और पुराने पाइप लगाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई। ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत पोल बदलने, राशन कार्ड बनाने व अपडेट करने और मनरेगा से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी।सहायक कृषि अधिकारी छवि सोनी ने मौके प...