विकासनगर, जुलाई 31 -- Vikasnagar News: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक पात्र गरीबों तक पहुंचाने की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसील का घेराव किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी देहरादून को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को सौंपते हुए चयन सूची की निष्पक्ष जांच और तहसील स्तर पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया गया कि विकासनगर ब्लॉक की प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में कई वास्तविक पात्र लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि कुछ सरकारी नौकरीपेशा लोगों, उनके परिजनों तथा दो-तीन मंजिला मकानों के मालिकों के नाम सूची में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: प्रधानमंत्री आवास योजना में ...