विकासनगर, अगस्त 13 -- Vikasnagar News: कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पछुवादून क्षेत्र अपेक्षित विकास से पिछड़ गया है। गुरुवार को सेलाकुई प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी टूटी सड़कों, जलभराव, अतिक्रमण और स्वच्छता जैसी समस्याओं से जूझ रही है। आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि सेलाकुई में कूड़ाघर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है, जबकि नदियों और खालों पर अतिक्रमण भी गंभीर समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पछुवादून धीरे-धीरे नशे का हब बनता जा रहा है। ऐसे में युवाओ...