विकासनगर, अगस्त 8 -- Vikasnagar News: त्यूणी के मार्गों पर सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को सड़कों का सर्वेक्षण किया। टीम ने हरिपुर से त्यूणी वाया मीनस, त्यूणी से खूनीगाड़ तथा त्यूणी-कथियान मार्ग का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित तीन ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया। सर्वेक्षण के दौरान टीम ने मार्गों की सड़क स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटनाओं की संभावनाओं का जायजा लिया। चिन्हित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की जरूरत बताई गई और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पर्वतीय मार्गों पर क्रैश बैरियर, डेलीनेटर, कैट्स आई और रिफ्लेक्टर जैसे सुरक्षा उपकरणों की शत-प्रतिशत उपलब्धता और स्थापना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जहां सुरक्षा उपकरणों की कमी मिली, उसकी जा...