विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: अंबाड़ी में पछुवादून और जौनसार-बावर के प्रधान संगठनों की संयुक्त बैठक में ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जी-रामजी योजना के कई प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों के अनुरूप संशोधित करने की मांग की गई।

बैठक की मुख्य बातें उत्तराखंड प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मनरेगा के स्थान पर शुरू की गई जी-रामजी योजना के कई प्रावधान व्यावहारिक नहीं हैं। उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन दर्ज करने, पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षा दीवारों को कार्ययोजना में शामिल करने और निर्माण सामग्री का भुगतान 15 से 20 दिन के भीतर करने की मांग की, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।

मजदूरी और संचार सुविधाएं प्रधान संगठन के जिला अध्य...