विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: पछुवादून और जौनसार-बावर के किसानों की अदरक और धान की फसल को नुकसान पहुंचने पर भारतीय किसान संघ ने मुआवजे की मांग उठाई है। संघ ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भेजकर प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का स्थलीय निरीक्षण कराने और किसानों को शत-प्रतिशत क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। भारतीय किसान संघ की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि पछुवादून के साथ चकराता और कालसी क्षेत्र में अदरक किसानों की प्रमुख नकदी फसल है। इस बार अचानक सामने आए अज्ञात रोग के कारण अदरक की फसल प्रभावित हुई है। पौधों के पीले पड़कर झुलसने और नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही अदरक के बीज की उपलब्धता को लेकर भी समस्या पैदा हो गई है। ज्ञापन में धान की फसल को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया...