Vikasnagar News: निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 45 लोगों की जांच, छह में मोतियाबिंद
विकासनगर, अक्टूबर 22 -- Vikasnagar News: श्री सत्य साई सेवा समिति ओली चकराता के तत्वावधान में विवेकानंद अस्पताल देहरादून की ओर से चकराता और सहिया में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 45 लोगों की आंखों की जांच की गई और मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जांच के दौरान छह लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इनमें से चार मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए विवेकानंद अस्पताल देहरादून भेजा गया। चकराता में आयोजित शिविर में 30 लोगों ने आंखों की जांच कराई, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में 15 लोगों की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की देखभाल के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया। नेत्र परीक्षण चिकित्सक डॉ. विपिन चंद्रा ने किया। समिति ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.