विकासनगर, अगस्त 31 -- Vikasnagar News: नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए पंडित शिव राम डिग्री कॉलेज त्यूणी के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जोरदार अभियान चलाया। नशा मुक्ति अभियान के तहत कॉलेज में एंटी ड्रग विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने त्यूणी बाजार में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के जरिए नशे के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। पोस्टरों में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को प्रमुखता से दर्शाया गया। प्रतियोगिता के बाद निकली रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में नशा विरोधी तख्तियां लेकर नारे लगाए। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशामुक्त समा...