विकासनगर, जुलाई 3 -- Vikasnagar News: कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 33 केवी की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था। तार के टूटने से आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दी, जिसके बाद नवाबगढ़ क्षेत्र में शट डाउन लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइन गिरते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उसी समय कोई दोपहिया वाहन, स्कूली वाहन या पैदल राहगीर वहां से गुजर रहा होता तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। घटना ने एक बार फिर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि ज...