Vikasnagar News: नन्हे सितारों के जन्मदिन पर विद्यालय में छाई खुशियों की बहार
विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: आईपीएस बाबूगढ़ में सोमवार को नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्नों का जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। समारोह के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा ने कहा कि बचपन जीवन का सबसे खूबसूरत दौर होता है। इस तरह के आयोजन बच्चों को विद्यालय से जुड़ने, साथियों के साथ खुशियां बांटने और यादगार पल संजोने का अवसर देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.