विकासनगर, जुलाई 15 -- Vikasnagar News: नगर पालिका परिसर में जैनम जीविका फाउंडेशन एवं लाइफ लेवर आर्मी के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारियों सहित अन्य स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने रक्तदान को सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, अधिशासी अधिकारी मनोज बिष्ट ने भी कर्मचारियों और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान 25 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस दौरान सफाई निरीक्षक परमीत...