Vikasnagar News: धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप पर थाने का घेराव, विहिप-बजरंग दल ने जताया आक्रोश
विकासनगर, सितम्बर 14 -- Vikasnagar News: सहसपुर में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट के आरोपों को लेकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सहसपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय एक पुलिसकर्मी ने उसे ही डराने-धमकाने का प्रयास किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विहिप जिलाध्यक्ष रमेश ढौंढ़ियाल और जिला संयोजक शेखर बंसल ने कहा कि किसी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाना गंभीर मामला है। पुलिस को शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपों और तथ्यों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में धर्म परिवर्तन का दबाव और मारपीट के अरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.