Vikasnagar News: धनतेरस पर विकासनगर में जाम के झाम से जूझे लोग
विकासनगर, नवम्बर 6 -- Vikasnagar News: धनतेरस पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। विकासनगर मुख्य बाजार में सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। जिसके कारण वाहन चालकों ने सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया। जिससे अस्पताल रोड, सैयद रोड,सहित प्रमुख मार्गों पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे। धनतेस पर बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया था। जीवनगढ़ की ओर से विकासनगर आने वाले वाहनों को ब्राइट एंजल स्कूल के पास से नहर मार्ग की ओर मोड़ा गया। वहीं, हरबर्टपुर की ओर से विकासनगर आने वाले वाहनों को हरबर्टपुर चौक से हरिपुर की ओर भेजा गया। जिससे वैकल्पिक मार्गों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.