Vikasnagar News: द एनफील्ड स्कूल के मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा
विकासनगर, जुलाई 7 -- Vikasnagar News: द एनफील्ड स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन दिल्ली की ओर से गोल्डन मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की चेयरमैन एवं प्रबंधक बिजोया सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का गौरव नहीं, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत होता है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। समारोह में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के तीन सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्डन मेडल प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.