विकासनगर, जुलाई 21 -- Vikasnagar News: तहसील क्षेत्र के ग्राम सारनी को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति के कारण यातायात के लिए बंद पड़ी है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से किसानों को टमाटर और सेब जैसी नगदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दारागाड़-कथियान मोटर मार्ग से शौधार होते हुए सारनी गांव तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण चकराता डिवीजन द्वारा लगभग दो वर्ष पहले कराया गया था। निर्माण के दौरान सड़क का सर्फेस सही तरीके से नहीं बनाया गया, जिसके कारण बरसात का पानी सीधे सड़क पर बहता रहा। लगातार पानी के बहाव से सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और गहरी नालियां बन गई हैं, जिससे खाली लोडर वाहन तक नहीं चल पा रहे...